PM मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देश को किया संबोधित, पढ़िए भाषण की मुख्य बातें

0
काली पतंग
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। भाषण के आरंभ में उन्होंने भारत के गौरवशाली अतीत, इतिहास, परंपरा और विरासत को याद किया। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करना चाहिए। इसके लिए हर आदमी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी, सरदार पटेल, पंडित नेहरू और अनगिनत लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वराज हासिल करने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। मोदी ने अपने संबोधन में पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी जमकर निशाना साधा, साथ ही कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। मोदी ने कहा अगर उपलब्धियों के बारे में बोलूं तो हफ्तेभर लालकिले पर बोलना पड़ेगा। पढ़िए, पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश…

-जनधन से 21 करोड़ लोग जोड़े गए।

-BSNL को हमने लाभ में लाकर खड़ा कर दिया है।

-हमें सरकार की पहचान बनाने से ज्यादा हिंदुस्तान की पहचान बनाने की चिंता है।

-बिजनेस करने की सुविधा में सुधार आया है।

-दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था को हमने पीछे छोड़ा।

-सरकार ने असंभव को संभव किया है।

-दो करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं।

-अगर उपलब्धियों के बारे में बोलूं तो हफ्तेभर लालकिले पर बोलना पड़ेगा।

-पहले रेल टिकट के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी।

-अब एक मिनट में 15 हजार रेल टिकट मिलना संभव हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  मर्यादा भूली पाकिस्तानी मीडिया, मोदी पर लगाया धमकाने का आरोप

-सुशासन के लिए ग्रुप सी और डी में इंटरव्यू खत्म किया।

-पहले पासपोर्ट बनने में 6 महीने लगते थे।

-हमने ऑनलाइन रिफंड देने का काम किया।

-इस साल हमने पौने दो करोड़ पासपोर्ट देने का काम किया है।

-तकनीक के माध्यम से बड़ा बदलाव आया है।

-हर नागरिक को अपेक्षा रहती है कि उसके गांव तक सड़क हो।

-70 साल में देश के नागरिक का मन बदला है।

-पहले एक दिन में 70-75 किलोमीटर सड़क बनती थी, अब 100 किलोमीटर बनती है।

-ऊर्जा के क्षेत्र में हमने 40 फीसदी विकास किया है।

-हमें काम की रफ्तार तेज करनी पड़ेगी।

-दो साल में 3500 किलोमीटर रेल लाइन को सुचारू किया।

-60 साल में 14 करोड़ लोगों को रसोई गैस मिला था।

-हमने 60 सप्ताह में 4 करोड़ लोगों को रसोई गैस दिया।

-70 करोड़ लोग आधार से जोड़े गए।

-हमने कानून के जंजाल में सफाई का काम किया।

-हमने पौने पांच सौ कानून निरस्त किए।

-हमने 1700 कानूनों को निरस्त करना है जो जंजाल बन चुके हैं।

-21 करोड़ नागरिकों को जनधन योजना में जोड़ने का काम किया।

-पिछली बार हमने 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाने की बात की थी।

-18 हजार गांवों में से 10 हजार गांवों में बिजली पहुंच गई।

-दिल्ली से 3 घंटे दूर हाथरस के नदलाफटेला गांव में 70 साल बाद बिलजी पहुंची।

-13 करोड़ LED बल्ब बांटे जा चुके हैं, 77 करोड़ बांटने का लक्ष्य।

इसे भी पढ़िए :  खादी कैलेंडर पर बिना इजाजत तस्वीर लगाने पर PM मोदी नाराज, अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई

-LED बल्ब लगाकर देश की ऊर्जा बचाएं।

-ऊर्जा और पेट्रोलियम के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर हैं।

-पहले 350 रुपये में LED बल्ब मिलता था, अब 50 रुपये में मिलता है।

-ऊर्जा और पेट्रोलियम के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भर हैं।

-हमने मुद्रास्फीति को 6 फीसदी से ऊपर नहीं जाने दिया।

-मुद्रास्फीति को और बेहतर करने का हमारा लक्ष्य है।

-दाल के उत्पादन में कमी हमारे लिए चिंता की बात है।

-देश गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं जयंती मनाने की योजना बना रहा है।

-स्वराज को सुराज में बदलने का संकल्प लें।

-सुराज की सीधा मतलब है देश के हर नागरिक के जीवन में बदलाव लाना।

-सुराज का मतलब हर सामान्य व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता।

-आशाओं की कोख से ही अपेक्षाएं जन्म लेती हैं।

-आज नीति की नहीं नियत और निर्णय की बात कर रहा हूं।

-आज की सरकार अपेक्षाओं से घिरी हुई है।

-दो साल में अनगिनत काम हुए।

-‘सुदर्शनधारी मोहन’ से ‘चरखाधारी मोहन’ तक की यात्रा हमारे देश की कहानी है।

-सरकार में जवाबदेही होनी चाहिए।

-हमने नेताजी की गुमशुदगी की फाइलें खुलवाईं। दूसरे देशों से भी इस बारे में आग्रह किया।

-हिंसा और अत्याचार के लिए देश में कोई जगह नहीं।

-देश हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा।

-घाटी के युवा मुख्यधारा से जुड़ें।

-मध्यम वर्ग पूरी पूंजी लगा देता है, लेकिन उसे समय से फ्लैट नहीं मिलता। हमने रियल स्टेट बिल लाकर बिल्डरों पर नकेल कस दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मनोहर पर्रिकर की चुटकी पर भड़के दिग्विजय, कहा-'शर्म करो और माफी मांगो, तुम सत्ता के भूखे हो'

-हमने वन रैंक, वन पेंशन को पूरा किया। हर फौजी के घर में खुशहाली पहुंचाई।

-मैं 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करना चाहता हूं।

-सशक्त समाज से ही सशक्त देश बनता है।

-देश में समस्याएं हैं तो सामर्थ्य भी है।

-मैं सभी पड़ोसियों को गरीबी से लड़ने के लिए निमंत्रण देता हैं। देश के नागरिकों को गरीबी से आजादी दिलाने से बड़ी आजादी कोई और हो नहीं सकती। हमारा कोई पड़ोसी गरीबी से मुक्त होगा तो भारत को भी खुशी होगी।

-पेशावर में आतंकवादियों ने निर्दोष बालकों का रक्त बहाया गया। ज्ञान के मंदिर को रक्तरंजित किया गया। हिंदुस्तान की संसद के आंखों में आंसू थे। हर बच्चा पेशावर की घटना पर रो रहा था।

-आतंकवाद से मरने वाला पेशावर का बच्चा भी हमें दर्द देता था। यह हमारी मानवता है।

-हिंसा-अहिंसा की चर्चा हमारे देश में बहुत स्वाभाविक है। मानवता हमारी रगो में है। यह भारत माता का ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें हर रंग है। एकता का मंत्र हमारी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

-बलूचिस्तान के लोगों ने मेरे प्रति जो सद्भावना जताई है। मैं उनका आभार जताता हूं। ये मेरे देशवासियों का सम्मान है। पाक के कब्जे वाले लोगों को तहेदिल से आभार करना चाहता हूं।

-पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब आतंकवाद को ग्लोरिफाइ करने का काम हो रहा है। आतंकवादी घटनाओं में मरने वालों पर जश्न मनाया जा रहा है।