मुलायम ने कराई कुनबे में सुलह, कहा ‘जब तक मैं जिंदा हूं, नहीं टूटेगी समाजवादी पार्टी’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपना फैसला बदलते हुए अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनसे लिए गए सारे विभाग वापस देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही बर्खास्त खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़िए :  सपा की पारिवारिक कलह पर बोलीं मायावती, कहा ड्रामेबाजी के पीछे मुलायम की सोची समझी साजिश

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा कि शिवपाल सिंह यादव को उनके विभाग वापस कर दिए जाएंगे। अखिलेश ने अपने एक और ट्वीट में बताया कि उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप में गत 12 सितंबर को बर्खास्त किए गए गायत्री प्रजापति को मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल करने पर रजामंदी दे दी है। इसके साथ ही सपा परिवार में पिछले 5 दिन से चले आ रहे तल्खी के दौर का भी अंत हो गया।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना में हुई सैनिकों की कमी

वीडियो में देखिए – हाल ही में कुनबे की लड़ाई को लेकर सीएम अखिलेश ने क्या बयान दिया था। 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  बाराबंकी रैली में बोले शाह, ‘यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री’