निर्भया कोष के तहत 983 रेलवे स्टेशनों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

0
निर्भया कोष

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्भया कोष के तहत 983 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पटना की इस लड़की को मालूम था कि उरी में होगा आतंकी हमला, अधिकारियों ने नहीं मानी इसकी बात

रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि निर्भया कोष के तहत 983 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है।

इसे भी पढ़िए :  मिलिए छोले-कुलचे बेचने वाली करोड़पति महिला से, इनके पास है 3 करोड़ का बंगला

उन्होंने कहा कि यह काम कोष की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त 344 स्टेशनों पर सीसीटीवी उपलब्ध कराए गए हैं और क्षेत्रीय रेलवे को सफाईकर्मियों के काम पर नजर रखने के लिए भी सीसीटीवी का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली जमानत, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला