अग्नि-4 मिलाइल का सफल परीक्षण, 4000 किलोमीटर की दूरी तक कर सकता है वार

0
अग्नि-4
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

परमाणु क्षमता से संपन्न स्ट्रैटजिक मिसाइल, अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया गया। यह 4,000 किलोमीटर की दूरी तक वार कर सकता है। इसका परीक्षण सोमवार को ओडिशा के बालासोर तट पर किया गया। 26 दिसंबर को परमाणु क्षमता वाली बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया था। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर है। इसकी पहुंच चीन के सुदूर क्षेत्रों तक भी है। इन मिसाइलों के आधिकारिक रूप से भारतीय बेड़े में शामिल होने के बाद भारत में परमाणु क्षमता काफी बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

परमाणु हथियारों से लैस बलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद भारत अब मिसाइल क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। अग्नि-4 के बाद भारत अग्नि-6 पर भी काम कर रहा है। यह मिसाइल कई हथियार एक साथ ले जाने में सक्षम होगा और दुश्मन के डिफेंस सिस्टम यानी MIRVs (मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री वीइकल्स) को मात देने के लिए तकनीकी रूप से चालाक होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत में एंटी टैंक मिसाइल तैयार करने का पहला प्लांट खुला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse