Use your ← → (arrow) keys to browse
जम्मू कश्मीर विधानसभा में बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने बीजेपी-पीडीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्षी पार्टियों के इस हंगामे के दौरान राष्ट्रगान की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा गया। बीजेपी का कहना है कि सदन में राष्ट्रगान बजने के दौरान भी विपक्षी पार्टियों ने अपना विरोध जारी रखा। बीजेपी विधायक रविंद्र रैना ने विपक्षियों सहित राज्यपाल पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है और उनसे माफी की मांग की है।
इसे भी पढ़िए : पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए केजरीवाल कल से शुरू करेंगे पंजाब यात्रा
बीजेपी के विधायक रविंद्र रैना ने कहा, ‘नैशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने सदन में हंगामा किया जब राष्ट्रगान बज रहा था, यहां तक की राज्यपाल भी राष्ट्रगान के दौरान सदन से बाहर चले गए। यह राष्ट्रगान का बहुत बड़ा अपमान है।’
Use your ← → (arrow) keys to browse
































































