बजट पेश करने के ‘समय’ से विपक्ष नाराज, संसद सत्र में ज़ोरशोर से उठाएगा नोटबंदी का मुद्दा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भाषा की खबर के अनुसार, येचुरी ने कहा कि हमने सरकार को बताया है कि नोटबंदी के मुद्दे पर दो दिनों तक चर्चा करायी जानी चाहिए क्योंकि सरकार के इस कदम के कारण पूरे भारत के लोग प्रभावित हुए हैं। सीताराम येचुरी ने कहा कि एक फरवरी को बजट पेश करना अवैज्ञानिक है क्योंकि इसमें तीसरी तिमाही के आंकड़ों पर विचार नहीं किया जा सकेगा जो फरवरी के मध्य तक आती है।

इसे भी पढ़िए :  हिज्बुल कमांडर बुरहान की मौत के बाद घाटी में तनाव, रोक दी गई अमरनाथ यात्रा

कोलकाता में लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी ने कहा कि मंगलवार (31 जनवरी) से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दो दिनों के दौरान उनकी पार्टी के सांसद सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे जब राष्ट्रपति का अभिभाषण और बजट पेश किया जायेगा।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल हेराल्ड केस : बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की अर्जी खारिज, अगली सुनवाई 10 फरवरी को

पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की अध्यक्षता में तृणमूल संसदीय पार्टी की बैठक के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “नोटबंदी के विरोधस्वरूप बजट सत्र के पहले दो दिन तृणमूल सांसद संसद में उपस्थित नहीं रहेंगे क्योंकि नोटबंदी को संसद को विश्वास में लिये बिना लागू किया गया है।”

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse