30 दिसंबर के बाद भी पुराने नोट रखने वालों पर होगी कार्रवाई? सरकार की ये है तैयारी

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अध्यादेश के जरिए 10,000 रुपये से अधिक के पुराने नोट रखने वाले लोगों पर कार्रवाई का ऐलान कर सकती है। दूसरी तरफ पुराने नोटों में इससे कम की राशि रखने वाले लोगों को आरबीआई में जमा कराने की छूट दी जाएगी। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में अध्यादेश को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है यात्रा की वजह?

31 मार्च तक RBI में जमा कराने की छूट पर स्थिति साफ नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने आदेश में कहा था कि 30 दिसंबर के बाद भी लोग 31 मार्च, 2017 तक आरबीआई की शाखाओं में पुराने नोट जमा करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें आय का ब्योरा देना होगा। ऐसे में 31 मार्च तक नोट जमा कराए जाने के आदेश में कुछ परिवर्तन किया जाएगा या फिर उस छूट को वापस लिया जाएगा, इस बारे में स्थिति साफ नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा में गैस सब्सिडी पर घिरी मोदी सरकार, विपक्ष ने किया हंगामा
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse