अमेरिकी महिला से गैंगरेप: आरोपी टूरिस्ट गाइड समेत 4 गिरफ्तार, एक फरार

0
अमेरिकी महिला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में अमेरिकी महिला के साथ हुए गैंगरेप केस में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें टूरिस्ट गाइड भी शामिल है। अमेरिकी महिला अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आई थी। कनॉट प्लेस के एक फाइव स्टार होटल में टूरिस्ट गाइड सहित पांच लोगों पर उसने गैंगरेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने ईमेल से इसकी शिकायत की थी।
पीड़िता ने कहा था कि पुलिस जिस तरह से केस को हैंडल कर रही है। उससे उन्हें ज़रा भी संतुष्टि नहीं है। रेप उनकी खुद की समस्या नहीं, बल्कि एक ग्लोबल समस्या है। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को अरेस्ट करना चाहिए। पीड़िता ने 5 लोगों को आरोपी ठहराया है। इसमें से टूरिस्ट गाइड, बस ड्राइवर, क्लीनर, होटल का एक कर्मचारी और उसका कजिन शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी लखनऊ में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

पीड़िता ने पिछले सप्ताह मंगलवार को धारा 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए थे। वह पिछले कई दिनों से भारत में मौजूद हैं। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी टूर गाइड का फोन जब्त करके फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। टूरिस्ट गाइड ने गैंगरेप की घटना का वीडियो भी बनाया था. पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में एक औप ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे राजरानी के आठ डिब्बे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse