बॉलीवुड से पाक कलाकारों का पलायन, फवाद के बाद माहिरा और अली भी भागे, बॉलीवुड को बड़ा झटका

0
पाक कलाकार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उरी हमले के बाद देश में बढ़ते तनाव ने बॉलीवुड में पाक कलाकारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, उरी हमले से गुस्साई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शुक्रवार को पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटों का अल्टिमेटम दिया था। जिसके बाद फवाद खान, माहिरा खान और अली जफर भारत से पलायन कर स्वदेश लौट गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मर्यादा भूले नेता जी, मायावती को बताया वैश्या से बदतर

फवाद खान ने मंगलवार को भारत छोड़ दिया था उनके बाद माहिरा खान और अली जफर ने भी बुधवार को अपने देश लौटने का फैसला कर लिया। इन एक्टर्स की वापसी से कई बड़ी फिल्मों को झटका लगा है। इन कलाकारों की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में अटकी हुई हैं। माहिरा ‘रईस’ फिल्म में शाहरुख के साथ हीरोइन थी और वहीं ‘तेरे बिन लादेन’ और ‘किल दिल’ जैसी फिल्में कर चुके अली जफर भी शाहरुख खान और अलिया भट्ट के साथ नवंबर में रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘डियर ज़िंदगी’ कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :   उम्मीद है कि हम शांतिपूर्ण दुनिया में रह सकते हैं: फवाद खान

अगले पेज पर पढ़िये पाकिस्तानी कलाकारों को वापस भेजने के अल्टिमेटम की बॉलीवुड ने की निंदा।

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse