आजादपुर: केजरीवाल की रैली का लोगों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

0
आप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद अरविंद केजरीवाल की यह पहली रैली है। जिसमें वह नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा करने आजादपुर मंडी पहुंचे। जिसके के दौरान लोगों विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। आजादपुर मंडी में आयोजित रैली में उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेगी। रैली शुरू होने से पहले ही यहां जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। लोगों ने यहां रैली के विरोध में काले झंडे दिखाए और ‘काला धन खत्म करना है, देश बचाना है, वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर अखिलेश ने मोदी पर बोला हमला, देशभक्ति से जोड़े जा रहे इस कदम से देश को हुआ नुकसान

रैली शुरू होने से पहले ही यहां BJP समर्थक पहुंच गए और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगे। यहां मौजूद आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों की BJP समर्थकों से झड़प भी हुई, जिससे स्थिति बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने गुस्साए लोगों को काबू किया।

इसे भी पढ़िए :  आर्मी चीफ के बयान पर सियासत, कांग्रेस ने किया विरोध तो समर्थन में उतरी मोदी सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर दिल्ली BJP ने भी सवाल खड़े किए हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल की रैली के कारण मंडी के व्यापारी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और ममता की रैली की तैयारियों के चलते बुधवार शाम से ही 170 से ज्यादा ट्रकों को मंडी की सीमा से बाहर रोक दिया गया है। इनमें 160 ट्रक सेब और 30 टमाटर से लदे हैं। उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिख इन ट्रकों के प्रवेश की मांग भी की है।

इसे भी पढ़िए :  वेटिकन सिटी में आज मदर टेरेसा को घोषित किया जाएगा 'संत' 
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse