महंगाई से राहत, पेट्रोल एक रूपये प्रतिलीटर तो डीजल दो रूपये प्रति लीटर सस्ता

0

दिल्ली:

पेट्रोल की कीमत में आज एक रूपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में दो रूपये प्रति लीटर की कटौती की गई। यह दरों गत जुलाई से की गई चौथी कटौती है।

इंडियन आयल कापरेरेशन :आईओसी: ने कहा कि मध्यरात्रि से पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 60.09 रूपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान में 61.09 रूपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 50.27 रूपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान में 52.27 रूपये प्रति लीटर है।

इसे भी पढ़िए :  लंदन हमला: 7 लोग गिरफ़्तार, पढ़िए किस देश के हैं आरोपी

कीमतों में पिछली बार कटौती एक अगस्त को पेट्रोल में 1.42 रूपये प्रति लीटर और डीजल में 2.01 रूपये प्रति लीटर की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल- दलित और पिछड़े राष्ट्रंवादी नहीं हैं क्या?

आईओसी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की वर्तमान अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमत तथा रूपये..डालर की वर्तमान विनिमय दर के मद्देनजर इसकी विक्रय कीमत कम करने की जरूरत थी। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कीमतों में बदलाव और रूपये..डालर विनिमय दर पर नजदीकी नजर रखी जाएगी तथा बाजार के बदलते रूझान भविष्य की कीमतों में प्रतिबिंबित होंगे।

इसे भी पढ़िए :  स्टार्टअप के लिए सरकार ने मंजूर किए 10 हजार करोड़ का फंड