अटारी पर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, PAK ने लगाया जासूसी का आरोप

0

पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर रविवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया। इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है।

ये तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है। इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी। पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। इससे पहले झारखंड के रांची में सबसे लंबा 293 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  BJP के सांसद ने राष्ट्रध्वज का किया अपमान, तस्वीरें वायरल

लेकिन इस पर भी पाकिस्तान की तरफ से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।पाकिस्तान का कहना है कि तिरंगे के लिए जो पोल है, उनमें लंबी दूरी के कैमरे फिट हैं जो पाकिस्तान क्षेत्र की जासूसी कर सकते हैं। हालांकि भारत की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  इस बार गणतंत्र दिवस पर रचेगा इतिहास! 5000 मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा

भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि फ्लैगमास्ट जीरो लाइन से पहले 200 मीटर पहले स्थापित किया गया है किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है। मंत्री अनिल जोशी ने कहा, यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और कोई भी हमें अपनी धरती पर इसे फहराने से रोक नहीं सकता है।

इसे भी पढ़िए :  इस गुप्त डायरी में हैं सभी राजनीतिक पार्टियों के ‘राज’, 100 से अधिक नेताओं के नाम शामिल