बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बोले पीएम- रिश्तेदारों को टिकट के लिए ना बनाएं दबाव

0
3 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

जेटली ने बताए नोटबंदी के फायदे

इससे पहले कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे एवं अंतिम दिन वित्तमंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को लेकर आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। इस आर्थिक प्रस्ताव में वित्तमंत्री जेटली का पूरा फोकस नोटबंदी के फायदे पर था। जेटली ने कहा कि नोटबंदी का मकसद काले धन और भ्रष्टाचार को रोकना था। काले धन को लेकर 2014 के आम चुनाव में हमने जो लोगों से वादा किया था, उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम का एक मकसद जाली नोटों और आतंकवादियों के लाइफ लाइन पर चोट पहुंचाना था और इस नोटबंदी से आतंकवादियों की कमर टूट गई है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार गौरी लंकेश की मौत पर गडकरी का राहुल को दिया जवाब- पीएम क्या हर मुद्दे पर बोलें?

वहीं सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की इस बैठक में एक सदस्य ने जब कहा कि केंद्र सरकार के कुछ फैसलों से हमारे कोर वोट बैंक समुदाय (बिजनेस वर्ग) को चोट पहुंच रही है, तब बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि चिंता मत करें, हमारा वोट बैंक बदल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: जोधपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, आर्म्स एक्ट मामले में बरी हुए सलमान खान
3 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse