आईफोन की बिक्री घटी, एप्पल ने काटे सीईओ टिम कुक की सैलरी

0
एप्पल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मशहूर टेक निर्माता कंपनी एप्पल ने 15 साल में पहली बार आईफोन की बिक्री घटने पर सीईओ टिम कुक की सैलरी में 15 फीसदी की कटौती की है। हालांकि कटौती के बाद भी टिम कुक को वर्तमान वित्त वर्ष में 8.7 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपए) का पैकेज मिला। लेकिन पिछले साल मिली सैलरी 10.3 मिलियन डॉलर (70 करोड़ रुपए) के मुकाबले यह 10 करोड़ रुपए रकम कम थी। बता दें कि टिम कुक दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ में से एक हैं।

इसे भी पढ़िए :  माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्य नडेला का वेतन 117 करोड़ रुपए

कुक का मूल वेतन हालांकि, 2016 में 20 लाख डॉलर से बढ़ाकर 30 लाख डॉलर कर दिया गया था जो सीधे तौर पर 50 प्रतिशत की वृद्धि है। लेकिन इस दौरान कुक एवं अन्य कार्यकारियों को बोनस एवं भत्तों के तौर पर मिलने वाले लाभ तय लक्ष्य का 89.5 प्रतिशत ही दिये गये। इससे पहले यह अधिकतम मिलता रहा है। इस प्रकार कुक को नकद बोनस के तौर पर 2016 में 54 लाख डॉलर मिला है जो 2015 में 80 लाख डॉलर था। उनके एपल में 2011 में शीर्ष पद संभालने के बाद यह पहली बार उनके वेतन-भत्ते में कटौती की हुई है।

इसे भी पढ़िए :  खतरे में है 14 लाख IT प्रोफ़ेशनल्स की नौकरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse