प्रधानमंत्री मोदी बने अतुल्य भारत अभियान का चेहरा

0
अतुल्य भारत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतुल्य भारत अभियान का चेहरा बनेगें। पर्यटन मंत्रालय ने अंतत: इस अभियान से किसी बॉलीवुड सितारे को जोड़ने की योजना खत्म कर दी हैं।

इसी साल आमिर खान को इस अभियान से हटाए जाने के बाद यह स्थान रिक्त है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब इस अभियान से किसी बॉलीवुड अभिनेता को नहीं जोड़ा जाएगा। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के इस अभियान में पिछले ढाई साल के दौरान मोदी के उन वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री देश और विदेश में पर्यटन के बारे में बात कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय दो प्रकार के वीडियो रेडियो और आडियो के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है। इसमें मोदी देश के विभिन्न स्थानों की विशिष्टता और विविधता की बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  TMC सांसद की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न, पहले किया था समर्थन... अब कर रहे हैं विरोध

फिलहाल मंत्रालय इन फुटेज का चयन कर रहा है। यह अभियान अगले 40 से 45 दिन में जारी किया जाएगा। भारतीय पर्यटन सीजन की शुरुआत अनुकूल मौसम तथा क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के आगमन की वजह से नवंबर अंत तक शुरू होती है। अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का संचालन करने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जारी है। इससे पहले पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस भूमिका के लिए मोदी के व्यक्तित्व के इस्तेमाल की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अतुल्य भारत अभियान के लिए मोदी सर्वश्रेष्ठ चेहरा हैं। शर्मा ने जोर देकर कहा था कि प्रधानमंत्री जिन देशों की यात्रा पर गए हैं वहां से भारत में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार का आरोप- नोटबंदी की नेगेटिव कवरेज के चलते आरबीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं घुसने दिया