नए साल से पहले के अपने संबोधन में पीएम मोदी करेंगे ये 5 बड़े ऐलान!

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी कर सकते हैं ये ऐलान

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बताएंगे कि नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के कितने पुराने नोट जमा हुए। इसके अलावा 8 नवंबर के बाद पकड़े गए कालेधन और उन लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी जानकारी देंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नोटबंदी के बाद पकड़े गए कालेधन को लेकर अपने ऐक्शन प्लान की भी जानकारी दे सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी बोले- मोदी का काम है, राम-राम जपना, गरीबों का माल अपना

सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों, बेरोजगार युवकों, बीपीएल परिवारों और वृद्धजनों के पेंशन पर गंभीर से विचार कर रही है और प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में इस पर भी कोई घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी जारी रखने जैसी कुछ अहम घोषणा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने गौरक्षकों का किया अपमान: VHP

बेनामी संपत्ति पर हो सकता प्रहार

वहीं नोटबंदी के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि कालेधन के बाद अब बेनामी संपत्ति पर प्रहार किया जाएगा। रेडियो पर प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने इस बाबत साफ इशारा किया था। इस वजह से 31 दिसंबर के इस संबोधन में बेनामी संपत्ति के खिलाफ भी कुछ बड़े फैसलों उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की नीतियों से जल रहा है जम्मू कश्मीर : राहुल गांधी
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse