देश के नाम पीएम का संबोधन LIVE: कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी… 

0
पीएम मोदी के संबोधन

पीएम नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली से 31 दिसंबर 2016 की संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें LIVE:

  • पीएम मोदी ने अपने सम्बोंधन में सबसे पहले देश को नववर्ष की बधाई थी। उन्होंने कहा सवा सौ करोड़ का देश बहुत समय बाद पवित्र हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि हमारे देश में भष्ट्राचार ने ईमानदार व्यक्ति को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। देश का प्रत्येक आदमी घुटन महसूस कर रहा था।
  • उन्होंने कहा देश जान चुका है कि उत्तम अनुशासन किसे कहते है। बेईमान के सामने ईमानदारी का संकल्प कैसे विजय पाता है देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों ने ये दिखा दिया है। जो भारत के उज्जवल भविष्य के लिए एक बलिदान है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं हजारो-करोड़ा लोगों ने परेशानियों को झेलते हुए अपने धेर्य का परिचय दिया। मुझे हजारो लोगों के पत्र मिले। भारत के लोग साहस के साथ कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे।
    उन्होंने कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि भष्ट्राचार की इस लड़ाई में ईमानदारों को साथ देने की जरूरत है। लेकिन सरकार की यह भी प्राथमिकता है कि ईमानदारों को सुरक्षा कैसे मिले। ये सरकार सज्जनों की मित्र है और दुर्जनों को सही वातावरण में लाने के पक्ष में है।
  • पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कि कहा कि इस व्यवस्था (नोटबंदी) के कारण देश का कालाधन वापस आ गया है।बैंक कर्मचारियों ने सराहनीय काम किया है। महिला बैंक अधिकारी विशेष रूप से सराहनीय प्रयास किया है। कुछ बैंक अधिकारियों ने गलत कार्य भी किए है उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास को देखते हुए सरकार कुछ नई योजनाओं को ला रही हैं।
  • जिसके लिए सरकार ने बड़े फैसले लिए है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब लोगों को घर देने के लिए 9 लाख रूपये के कर्ज पर 4 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
  • जबकि पुराने घरों को बनाने के लिए 2 लाख के ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • किसानों को कर्ज के लिए नाबार्ड ने 21 हजार करोड़ रकम की व्यवस्था की थी जिसे हम दोगुना कर रहे है जिससे आसानी से किसानों को कर्ज मिल सके।
  • अगले तीन महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को RUPAY कार्ड में बदला जाएगा।
  • 7.5 लाख रुपए तक की राशि पर 10 साल तक के लिए सालाना 8 प्रतिशत का interest rate सुरक्षित किया जाएगा।
  • उन्होंने कहा मैं देश के युवाओं से, व्यापारी वर्ग से, किसानों से आग्रह कहता हूं कि BHIM से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें।
इसे भी पढ़िए :  चीन से मुकाबले की तैयारी, बोफोर्स की जगह लेगीं होवित्जर तोपें