मोदी ने बचाई नवजात की जान, अस्पताल पहुंचाने के लिए बनवाया ग्रीन कॉरिडोर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस बीच परिजनों ने बच्ची को एयर लिफ्ट कराकर दिल्ली लाने का फैसला किया और एयरपोर्ट से गंगाराम अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर के लिए दिल्ली पुलिस को ट्वीट कर मदद मांगी। परिजन ने यह ट्वीट पीएम को भी किया। यूपी में एक कार्यक्रम के दौरान जब पीएम ने ट्वीट देखा तो तुरंत अपने अधिकारियों को मदद का आदेश दिया।

इसे भी पढ़िए :  हिंसा और तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे राजनाथ, करेंगे बॉर्डर पर सुरक्षा की समीक्षा

बच्ची के परिजन ने बताया कि फ्यूल के लिए जब एयर एंबुलेंस लखनऊ में उतारा गया था उसी समय फोन आ गया कि पीएम के ऑर्डर के बाद ग्रीन कॉरिडोर तैयार है। चार मार्च को शाम सात बज कर 32 मिनट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और केवल 14 मिनट में 13 किलोमीटर तय कर बच्ची को गंगाराम अस्पताल में ऐडमिट कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उठाए नोटबंदी पर सवाल, 'सरकार की बदइंतजामी से हुई दर्जनों लोगों की मौत'

डॉक्टर का कहना है कि केवल सात मिनट ही बैटरी बची थी, इसलिए ग्रीन कॉरिडोर बहुत ही जरूरी था। डॉक्टर नीलम क्लेयर की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है। बच्ची के लंग्स में अभी भी प्रेशर है, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। परिवार ने पीएम का शुक्रिया अदा किया है।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान बोले, RSS के हिसाब से देश चलाना है तो पीएम मोदी संसद में घोषणा करके देश का संविधान बदल दें
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse