मोदी ने बचाई नवजात की जान, अस्पताल पहुंचाने के लिए बनवाया ग्रीन कॉरिडोर

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पीएम मोदी की पहल ने एक नवजात बच्ची की जान बचाई। बच्ची को जल्द से जल्द इलाज की जरूरत थी और अगर समय पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था। लेकिन, पीएम ने जैसे ही ट्वीट देखा, उन्होंने अपने ऑफिस को आदेश दिया और बीमार बच्ची के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने का निर्देश दिया। जिसके मदद से उस बच्ची को 14 मिनट में 13 किलोमीटर का सफर तय कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम का पीएम पर जुबानी हमला, कहा- घमंड में चूर हो, लेकिन टिक नहीं पाएगी ये तानाशाही

सूत्रों का कहना है कि जिस वेंटिलेटर के साथ बच्ची को लाया गया था, उसकी बैटरी की क्षमता केवल सात मिनट ही बची थी, अगर थोड़ा समय और लगता तो बच्ची की जान को खतरा था।

इसे भी पढ़िए :  महिला ने सौतन को खोजने के लिए सुषमा को किया ट्वीट, पढ़िए सुषमा ने क्या दिया जवाब

जानकारी के मुताबिक असम के डिब्रूगढ़ में ध्रुव ज्योति कलिता के घर में बेटी पैदा हुई, लेकिन जन्म के साथ ही उसे फेफड़ों में परेशानी होने लगी। वहां उसका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसे तुरंत दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ले जाने के लिए कहा, साथ में यह भी कहा कि अगर समय पर नहीं इलाज मिला तो बच्ची की जान को खतरा है।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले का असर दिखेगा आलू टमाटर के दामों पर

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse