राम मंदिर मामला: SC की टिप्पणी के बाद राजनीति हुई तेज, पढ़िए किसने क्या कहा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस बीच मुस्लिम धर्म गुरू खालिद रशीद फिरंगी महली ने राजनीतिक पार्टियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब भी बातचीत से इस मुद्दे का हल निकालने की कोशिश की गई है राजनीतिक दलों ने बीच में माहौल खराब किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमान कभी भी राममंदिर के खिलाफ नहीं रहे हैं। अयोध्या का मसला सभी चाहते हैं कि हल हो जाए। उन्होंने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट खुद ही इसे हल कर दे।’

इसे भी पढ़िए :  अरुणाचल में हो सकता है फ्लोर टेस्ट, कांग्रेस सरकार को साबित करना होगा बहुमत

इस बीच बसपा सुप्रीमों और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि वे फैसले को पढ़ने के बाद ही पूरी तरह से इस मसले पर कुछ कह पाएंगी। इस बीच कानून मंत्री पीपी चौधरी ने इस फैसले का स्वागत किया है। मुस्लिम धर्मगुरू उमर इलियासी ने भी कहा कि यह मसला कई सालों से लंबित है। ऐसे में यदि दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर कोई समाधान निकलता है तो यह काफी अच्छा कदम होगा।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट की दो टूक-'जब तक कश्मीर में होती रहेगी पत्थरबाजी, तब तक जारी रहेगा पैलेट गन का प्रहार'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse