मंडप में मांगे दहेज में पैसे और कार, बदले में मिले लात और घूंसे

0

आए दिन न्यूज में दहेज प्रताड़ना की ख़बरें आती रहती हैं। लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्होंने इस बुराई के खिलाफ खड़े हुए हैं और लड़े हैं। ताजा घटना उत्तर प्रदेश के महोबा शहर की है, जहां वधु पक्ष ने मंडप में ही वर पक्ष की जमकर धुनाई की। दरअसल दुल्हन पक्ष से दुल्हे वालों ने 8 लाख रुपए और एक स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की थी, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने यह कदम उठाया।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल ने साधा पीएम पर निशाना, कहा- किसानों को छूट के नाम पर झुनझुना दिया

मिली जानकारी के मुताबिक बारात मध्यप्रदेश के छतरपुर से जिले से महोबा के चंद्र कुंवर पैलेस आई थी। छतरपुर जिले के गांव बहरार परसनिया के रहने वाले घनश्याम की शादी महोबा निवासी हरिशंकर की बेटी किरन से हो रही थी। फेरे होने ही वाले थे कि दूल्हे और दूल्हे के भाई ने स्विफ्ट डिजायर कार और 8 लाख रुपए की मांग कर दी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से आतंकवाद पर लगेगी रोक: राजनाथ सिंह

दुल्हन पक्ष ने बहुत समझाया पर वो अपनी मांग पर अड़े रहे। यहां तक कि वो गाली-गलौज पर उतर आए। इसके बाद वर-वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई। आधा घंटे तक चली लड़ाई में दुल्हा घायल हो गया। हालांकि लड़ाई शांत हो जाने के बाद खुद दुल्हन ने ही यह शादी करने से इन्कार कर दिया। वहीं दूल्हे का कहना है वह दहेज नहीं मांग रहे थे, बल्कि ये लोग खुद ही दहेज दे रहे थे। दुल्हे ने कहा कि लड़की के मामा ने हम सभी को जबरन कमरे में बिठा दिया और मुझे और मेरे छोटे भाई सहित महिलाओं और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। करीब 100-200 से अधिक दुल्हन के परिजनों ने हम लोगों की पिटाई की।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार का किया गुणगान