बिना ID प्रूफ के रिचार्ज नहीं हो पाएंगे प्री-पेड मोबाइल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आमतौर पर प्रीपेड सिम लेना पोस्टपेड के मुकाबले आसान माना जाता है। क्योंकि इसमें पोस्टपेड की तुलना में कम वेरिफिकेशन किए जाते हैं। लेकिन आने वाले समय में यह इतना आसान नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सभी प्रीपेड यूजर्स की पहचान जांच करने को कहा है, ताकि सिम का गलत यूज न हो सके।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शशिकला को सुनाई 4 साल की सज़ा

 

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली एक बेंच ने कहा है कि इसे कई चरणों में पूरा किया जाएगा। एक साल के भीतर सभी नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स को आधार आधारित ई-केवाईसी फॉर्म भरने को कहा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकारों का आरोप, नोटबंदी पर की थी नेगेटिव कवरेज, RBI ने इस तरह लिया बदला

 

इसके तहत उन पुराने कस्टमर्स की वेरिफेकेशन के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा जिन्होंने बिना वेरिफिकेशन के सिम लिया है। अगर इस अवधि में उन्होंने अपना पहचान पत्र जमा नहीं किया तो उन्हें रीचार्ज करने पर बैन लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में धड़ल्ले से बिक रहा पाकिस्तान में बना सामान, देखें वीडियो
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse