कांग्रेस में पड़ेगी जान, प्रियंका ने किया राजनीति में उतरने का फैसला

0
केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। (मंगलवार) कांग्रेस पार्टी के लिए आज एक बड़ा दिन है। आज का दिन कांग्रेस के इतिहास में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। जी हां आज वो दिन है जिसका करोड़ों लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका पिछले कई सालों से इंतजार किया जा रहा था।
कांग्रेस में दूसरी इंदिरा गांधी के नाम से मशहूर प्रियंका गांधी ने राजनीति में उतरने का फैसला किया है। गौरतलब है कि लंबे समय से कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रियंका को पार्टी में शामिल करने की मांग तेज हो रही थी। प्रियंका गांधी बहुत जल्दी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका राजनीति में आने के लिए राजी हो गई हैं और इस बारे में अगले 48 घंटे में ऐलान कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  'पीएम नरेंद्र मोदी जिस दिन खबर में नहीं रहते, ठीक से सो नहीं पाते'- राहुल गांधी

सूत्रों के मुताबिक, गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका गांधी को लेकर यूपी के लिए एक प्लान बनाया है, जिस पर फाइनल मुहर के लिए वे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि राहुल विदेश से लौट चुके है और अगले 48 घंटों में ऐलान किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  भड़काऊ भाषण मामला: बुरे फंस सकते हैं वरुण गांधी