‘जन वेदना सम्मेलन’ में बोलें राहुल, 2019 में कांग्रेस की सरकार से देश में आएंगे अच्छे दिन

0
जन वेदना सम्मेलन

कांग्रेस का जन वेदना सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी एक खराब फैसला था। लोग पूछ रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। सरकार ने सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है। इतिहास में ऐसा पहली बार है जब भारत को कोई प्रधानमंत्री विदेशों में भारत का मजाक उड़ा रहा है। 2019 में कांग्रेस की सरकार से अच्छे दिन आएंगे।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी पीएम का निजी फैसला था। पीएम ने आरबीआई का मजाक उड़ाया है। आरबीआई गवर्नर की सलाह को नजरअंदाज किया गया। हमने नोटबंदी पर जनता की आवाज उठाई है। नोटबंदी की किसी भी अर्थशास्त्री ने तारीफ नहीं की है। नोटबंदी के बाद पीएम बाबा रामदेव जैसे होम मेड इकोनॉमिस्ट के पीछे छिप रहे हैं। बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। ये संस्थाएं ही देश की आत्मा हैं। ये लोग देश की आत्मा को खत्म करने में लगे हैं। हमें 70 साल का हिसाब देने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है।

इसे भी पढ़िए :  SC कोर्ट ने लगाई कांग्रेस को फटकार, पर्रिकर की ताजपोशी पर स्टे से किया इनकार

राहुल ने हमला जारी रखते हुए कहा कि पीएम 4 दिन में सफाई अभियान भूल गए।हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ इन्होंने तोड़ दी है। नोटबंदी एक बहाना है, मोदी जी को पता लग रहा है कि योगा, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया के पीछे नहीं छुप पाएंगे। दो-ढाई साल पहले पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत की बात कही, ये ड्रामा कुछ दिन चला, फिर मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया आया। भाजपा और हममें फर्क दिख जाता है, मोदी जी ने झाड़ू गलत पकड़ा था। कुछ दिन इंडिया गेट पर योगा किया। पीएम पद्मासन भी नहीं लगा पाए। मेरे गुरू ने कहा था कि जो योग करता है वो पद्मासन कर सकता है, जो पद्मासन नहीं करता वो योग नहीं करता। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने देश को 10 साल पीछे कर दिया।

Rahul Gandhi speaking LIVE from JanVedna Sammelan in #Delhi

Posted by ABP Live on Tuesday, 10 January 2017

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दिया बंपर तोहफा, दो साल का बोनस इसी साल मिलेगा