राहुल गांधी ने तोड़ा कानून, 200 कांग्रेसियों पर दर्ज हुई एफ़आईआर

0
कांग्रेस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जिला प्रशासन से अनुमति ना मिलने के बावजूद मुरादाबाद में अपना रोड शो किया। जिसके बाद 200-250 कांग्रेसियों  के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज हो गयी।

राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा के 23वें दिन मुरादाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होने जिला प्रशासन से अनुमति ना मिलने के बावजूद अपना रोड शो किया। जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने कांग्रेस के 6 नेताओं पर धारा 144 तोड़ने का मामला दर्ज किया है। राहुल गांधी का रोड शो सुबह 11.15 बजे जामा मस्जिद के पास से शुरू हुआ। यह कार्यक्रम अंबेडकर पार्क में 2.30 बजे समाप्‍त हुआ। यहां पर उन्‍होंने रैली को संबोधित किया। राहुल की किसान यात्रा का यह 23वां दिन था। मुरादाबाद एसपी(सिटी) राम सुरेश यादव ने बताया कि मुगलपुरा थाने में कांग्रेस के छह नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष एपी सिंह, शहर अध्‍यक्ष अनुभव मल्‍होत्रा पर दर्ज की गई है। इनके अलावा 200-250 कार्यकर्ताओं पर भी धारा 188 और 144 लगाई गई है हालांकि एफआईआर में इनके नाम नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, वह गुजरात मॉडल है: कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी इस किसान यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के देवरिया से की थी। और अभी हाल ही में उन्होने मथुरा में रोड शो किया था।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल सरकार के विरोध के बावजूद DMRC ने बढ़ाया मेट्रो का किराया, ट्विटर पर 'आप' की सफाई