राहुल ने कहा- नोटबंदी पर निकलेगा बड़ा घोटाला, पीएम की मां पर बोलने से किया इंकार

0
राहुल गांधी

पीएम मोदी के नोटबंदी के बाद से ही सारी पार्टी बीजेपी को घेरने की कोशिश में लगी हुई है जिसके बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथो लिया, और तरह तरह के तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी नेता को 2000 की गड्डी कहा से मिली, देश को सिर्फ 10-12 लोग मिलकर चला रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मायावती पर बरसी बीजेपी कहा, विकास से नहीं सिर्फ दौलत से है प्यार

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से एक बड़ा घोटाला देश के सामने आएगा। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्यों आम लोगों के साथ अमीर आदमी कतार में नहीं दिख रहा है।राहुल ने कहा कि मोदी ने सभी बड़े ब्लैकमनी वालों को नोटबंदी का फैसला लेने से पहले ही बता दिया था। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का फैसला सिर्फ एक आदमी का फैसला है। उन्होंने यहां तक आरोप लगाए की नोटबंदी के फैसले के बारे में वित्तमंत्री तक अंजान थे।

इसे भी पढ़िए :  रेस कोर्स रोड का नाम बदला, अब से पीएम निवास का पता होगा '7 लोक कल्याण मार्ग'

केवल दो-तीन लोगों को इस बारे में जानकारी थी। राहुल ने केंद्र सरकार को जल्द जनता की परेशानी हल करने के उपाय करने को कहा। पीएम मोदी की मां पर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं उनकी मां पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, मेरा काम करने का तरीका मोदी जी से अलग है।
कैसा लगा

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी पर बरसे राहुल, कहा- गोवा और मणिपुर में पैसे के बल पर चोरी की सरकार