नोटबंदी पर मैं बोलूंगा तो संसद में भूकंप आ जाएगा: राहुल गांधी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार(9 दिसंबर) को नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित करने का दावा करते हुए कहा कि जब लोकसभा में वह इस मुद्दे पर बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह मालूम है इसलिए संसद की बहस से प्रधानमंत्री भाग रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सर्मथकों द्वारा भारतीय डाक का गलत इस्तेमाल, ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से केजरीवाल को बनाया निशाना

संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि बीते एक महीने से मैं लोकसभा में बोलना चाहता हूं कि देशभर में नोटबंदी के बाद गरीबों के दिल में क्या है। लेकिन मुझे अपनी बात कहने से रोका जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसदों को किया डिनर पर इंवाइट, आधे से ज्यादा सांसद नहीं पहुंचे टाइम पर

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नोटबंदी भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि वह पूरे देशभर में भाषण दे रहे हैं, लेकिन लोकसभा में आने से डर रहे हैं। वह क्यों दूर भाग रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी का बड़ा दावा, मेरे पास है मोदी के खिलाफ सबूत, इसलिए संसद में नहीं बोलने देती सरकार