सीमा पर हो रहे फायरिंग पर बोले राजनाथ- भारत का मस्तक झुकने नहीं देंगे

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी तनाव

इससे पहले इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में सीमा पर पाक रेंजर्स के हौसले पस्त हो गए हैं। मदद के लिए पाक सेना को बुलाया गया है। पाकिस्तान के शक्करगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर अपने आला अधिकारियों को रेडियो सेट पर जानकारी दे रहे थे कि बीएसएफ की फायरिंग में उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है ऐसे में उनको सेना से मदद चाहिए। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर के 15 से ज्यादा जवान मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  गांधी परिवार को नेशनल हेराल्ड केस में मिली बड़ी राहत

PAK सेना कर रही आतंकियों की मदद

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सरहद पर पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के साथ मिलकर घुसपैठ और आतंकी हमले की नापाक साजिश को अमली जामा पहनाने में लगी हुई है। देश में दिवाली की खुशियों के मौके पर पाकिस्तान हर हाल में खलल डालने की फिराक में है। वहीं सरहद पर सेना और बीएसएफ के जवानों ने चौकसी कई गुना बढ़ा दी है। सेन और बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुँहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बहरीन के मंच पर आतंकवाद को बताया वैश्विक समस्या
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse