मोदी-शाह की आलोचना करने पर प्रसिद्ध इतिहासकार रामचंद्र गुहा को मिल रही धमकी

0
रामचंद्र गुहा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जानेमाने लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा को धमकी भरे मेल आ रहे हैं। गुहा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्हें ऐसे मेल आ रहे हैं जिनमें चेतावनी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना नहीं करें। 58 साल के गुहा ने दावा किया कि मेल में यह चेतावनी भी दी गई कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी आलोचना नहीं करें । ट्वीट में कहा गया, ‘‘कई लोगों…आईडी से मुझे एक जैसे मेल आ रहे हैं जिसमें चेतावनी दी गई है कि भाजपा की आलोचना करने पर ‘दिव्य महाकाल’ की ओर से मिलने वाली सजा के लिए तैयार रहें ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह चेतावनी भी दी गई कि दुनिया को बदलने के लिए दिव्य महाकाल की ओर से चुने गए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त नरेंद्र मोदी और अमित शाह की आलोचना नहीं करूं।’’ हालांकि, इतिहासकार ने पीटीआई भाषा से कहा कि ऐसे मेल नियमित रूप से आते रहते हैं और इनमें ‘कुछ भी गंभीर नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी को गाली देने वाली महिला की हकीकत जानकर हैरान हो जाएंगे आप, नाम है नाज़मीन शेख- पढ़िए पूरा सच
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse