केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद पर भड़कीं धोनी की पत्नी साक्षी, जमकर लगाई फटकार

0
धोनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आधार डिटेल सार्वजनिक होने के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी काफी गुस्से में हैं। आपको ये जानकर और ज्यादा हैरानी होगी कि धोनी की डिटेल्स कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दी। दरअसल, रवि शंकर प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो ट्वीट की थी जिसमें वह आधार कार्ड बनवाते दिख रहे थे। प्रसाद ने उस फोटो के साथ लिखा भी था कि धोनी ने आधार कार्ड बनवाया।

इसे भी पढ़िए :  धोनी ने चहल के साथ किया कुछ ऐसा जिसे वो जिंदगी भर याद रखेंगे – देखिए वीडियो

 

फोटो देख साक्षी ने निजी जानकारी शेयर करने की बात कहते हुए रवि शंकर प्रसाद से पूछा, “क्या किसी तरह की प्राइवेसी बची है? क्या आधार कार्ड के साथ-साथ उसका एप्लिकेशन फॉर्म भी पब्लिक प्रोपर्टी बना दिया गया है?”
इसपर प्रसाद ने लिखा, “नहीं ऐसा नहीं है, क्या ट्वीट में कोई निजी जानकारी शेयर हुई है?” तब साक्षी ने बताया कि धोनी ने जो फॉर्म भरा था, जिसपर उनकी निजी जानकारियां हैं उसे ही लीक कर दिया गया है। साक्षी ने वह फोटो भी दिखाया जिसमें धोनी की निजी जानकारी थी। फिर प्रसाद ने लिखा, “मामले को मेरी जानकारी में लाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना कानूनी अपराध है। इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।” इसके बाद साक्षी ने रविशंकर प्रसाद का शुक्रिया किया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने चोपट किए गांव के छोटे कारोबार, किसानों में मचा हाहाकार, पहली बार कोबरापोस्ट की टीम ने की देश के किसानों पर खास कवरेज... जरूर देखिए

अगली स्लाइड में देखें दोनों के बीच बातचीत वाले ट्विट्स

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse