रिटायर हों राहुल गांधी, शादी करें और घर बसाएं : रामचंद्र गुहा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

रामचंद्र गुहा से जब कांग्रेस की वापसी से जुड़े सवाल किए तो उन्होंनें कहा कि पिछले अनुभवों की तरह मुझे लगा था कि कांग्रेस वापसी कर सकती है लेकिन अब मेरी उलझन बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के बाहर एक ईको चैंबर है।  जहां यह भावना है कि गांधी परिवार बेकार है। राहुल गांधी उपहास के पात्र हैं और वे लोग उनका मजाक बनाते हैं जो कांग्रेस के लिबरल व्‍यू से सहमत होते है। कांग्रेस में बुद्धिजीवी और बेहद संवेदनशील नेता हैं लेकिन वे गांधियों पर बेहद निर्भर हैं। मैं इस निर्भरता को समझ नहीं पाता। कांग्रेस भले ही अगले चुनावों में एंटी इनकंबेंसी की वजह से 44 से 70 या 100 सीट पर पहुंच जाए। मगर वह बड़ी ताकत फिर से नहीं बन पाएंगे। राहुल गांधी को राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए, शादी करके परिवार बसाना चाहिए। यही उनके लिए अच्‍छा होगा, यही भारत के लिए अच्‍छा होगा।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कहा- सपा की साइकिल तो पहले ही पंक्चर थी, कल अख‍िलेश ने एक पहिया भी निकालकर फेंक दिया

आम आदमी पार्टी और गुजरात में दलितों की एकजुटता से जुड़े सवाल पर गुहा ने कहा कि यह सभी महत्‍वपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा यह नहीं सोच सकती कि कोई उससे नहीं लड़ेगा। यहां तक कि जिन लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए वोट किया है। वे भी उनकी बड़ी-बड़ी बातों, खोखले वादों, उनके सबसे अलग कपड़ों और मीडिया से लगाव पर टिप्‍पणी कर रहे हैं। लेकिन उनके अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है जिसके आस-पास समर्थन जुट सके। पहले लोगों को लगा कि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल विकल्‍प बन सकते हैं। लेकिन उन्‍होंने निराश किया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- सहारा ने मोदीजी को करोड़ों रुपये दिए

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse