रांची टेस्ट: साहा-पुजारा ने फेरा ऑस्ट्रेलिया के उम्मीदों पर पानी, भारत का स्कोर 400 के पार

0
पुजारा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 435 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा शतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा उनका साथ दे रहे हैं। भारतीय टीम को पहला झटका लगा ओपनर लोकेश राहुल के रुप में। राहुल अर्धशतक पूरा कर आउट हो गए। उन्हें 67 के स्कोर पर पैट कमिंस ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच करवाया। दूसरे दिन लंच से ठीक पहले मुरली विजय 82 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए। स्टीव ओ कीफ की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में विजय आगे बढ़ गए और मैथ्यू वेड ने उन्हें स्टंप करने में कोई गलती नहीं की। इसी के साथ भारत को दूसरा झटका लगा।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई : हाई प्रोफ़ाइल परिवार के पांच सदस्य ISIS में शामिल, पढ़िए क्या है उनके नाम

विराट कोहली के 66 रनों पर आउट होने से भारत को बड़ा झटका लगा। उन्हें पैट कमिंस ने आउट किया। कमिंस ने ही अजिंक्य रहाणे को 14 के स्कोर पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कवाकर भारत को चौथा झटका दिया। करुण नायर 23 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार हुए। पैट कमिंस की एक बेहतरीन बाउंसर का अश्विन के पास कोई जबाव नहीं था और गेंद दास्ताने को छूते हुए विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

इसे भी पढ़िए :  मैक्सवेल और मिलर की पारी के बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराया