सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पठानकोट आतंकवादी हमले की कवरेज में प्रसारण नियमों का उल्लंघन करने पर एनडीटीवी इंडिया को एक दिन के लिए ऑफ़ एयर करने का आदेश दिया है। जिस पर पत्रकार रवीश कुमार ने शुक्रवार को अपने अलग अंदाज में प्राइम टाइम कर इसका विराध किया। रवीश अपने शो में गंभीर मुद्दों को लेकर बहस करते नजर आते थे लेकिन इस बार उन्होंने दो मूक कलाकारों को बुलाकार मूक अभिनय करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में रवीश दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण का जिक्र करते हैं। जिसके बाद वह उनके चैनल एनडीटीवी पर लगे बैन पर ले आते हैं। प्राइम टाइम की शुरुआत रवीश बोलते हैं, जब हम सवाल नहीं पूछ पाएंगे, तो क्या करेंगे। दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। गुड़गांव के भी कुछ स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। हवा ही कुछ ऐसी है कि अब जाने क्या क्या बंद करने का फैसला किया जाएगा। हम जागरूक हैं। हम जानते भी हैं। आज बच्चा बच्चा पीएम के साथ साथ पीएम 2.5 के बारे में जानने लगा है। मगर हो क्या रहा है। इस सवाल को ऐसे भी पूछिये कि हो क्या सकता है। अभी अभी तो रिपोर्ट आई थी कि कार्बन का भाई डाई आक्साईड का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब वो कभी पीछे नहीं हटेगा। दिल्ली की हवा आने वाले साल में खराब नहीं होगी बल्कि हो चुकी है। अब जो हो रहा है वो ये कि ये हवा पहले से ज्यादा खराब होती जा रही है। दरअसल जवाब तो तब मिलेगा जब सवाल पूछा जाएगा, सवाल तो तब पूछा जाएगा जब नोटिस लिया जाएगा, नोटिस दिया नहीं जाएगा।
इसके बाद रवीश ने नचिकेता की कहानी के बारे में बताया जिसके पिता उसे ज्यादा सवाल पूछने की वजह से यमराज को दान कर देते हैं। शो के अंत में रवीश ने कहा, जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहा
इतना ही नहीं इस शो के बाद से ही ट्विटर पर #RavishKumar ट्रेंड होने लगा।