RTI से हुआ खुलासा, RBI ने मई 2016 में ही दे दी थी 2000 का नोट लाने की मंजूरी लेकिन नोटबंदी का नहीं था कोई जिक्र

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

द इंडियन एक्स्प्रेस द्वारा डाली गयी आरटीआई के जवाब में आरबीआई ने कहा है कि पिछले साल ही 19 मई को सेंट्रल बोर्ड से विचार-विमर्श के बाद 2000 रूपए के नोट जारी करने का फैसला किया गया था लेकिन 2000 रुपए के नोट की मंजूरी के समय 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का कोई जिक्र नहीं हुआ था, ना ही मई, जुलाई और अगस्त माह में हुई बोर्ड मीटिंग में यह बात रखी गई थी। पिछले साल 2000 रूपए के नोटो को मंजूरी मिली था उस वक़्त रघुराम राजन RBI गवर्नर थे।

इसे भी पढ़िए :  ‘फेयर एंड लवली’ पर रोक लगाए सरकार- राज्य सभा में हुई मांग

 

RTI में आरबीआई से पूछा गया कि क्या रिजर्व बैंक सेंट्रल बोर्ड को सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने संबंध में कोई भी प्रस्ताव भेजा गया था, उसके जवाब में रिजर्व बैंक की तरफ से जवाब आया, “8 नवंबर 2016 को हुई मीटिंग में आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ने 500 और 1000 रुपए के नोट को लीगल टेंडर से हटाने के प्रस्ताव की सिफारिश की थी।” हालांकि आरबीआई ने 8 नवंबर को हुई इस मीटिंग के समय का खुलासा नहीं किया।

इसे भी पढ़िए :  दलाई लामा को लेकर चीन ने फिर दी भारत को कड़ी धमकी, पढ़िए अब क्या कहा
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse