विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में 31 भारतीय विश्वविद्यालय

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है और विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के रिकॉर्ड 31 शैक्षणिक संस्थानों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें शीर्ष पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है।

इसे भी पढ़िए :  आईआईटी प्रवेश परीक्षा हुई सस्ती, अब केन्द्र सरकार से मिलेगा मुफ्त स्टडी मेटिरियल

‘टाइम्स हायर एडुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2016-17 में भारत की तरफ से शीर्ष स्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को मिला है, जिसने पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 स्थान की छलांग लगाई है। शीर्ष 400 विश्वविद्यालयों की सूची में महज दो भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  औवेसी ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने के फैसले का किया स्वागत लेकिन पूछा- इससे देशभक्ति जागेगी क्या?

शीर्ष 400 की सूची में आईआईएससी के अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बंबई शामिल है। शीर्ष 200 की सूची में कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। इस वर्ष की सूची में 14 नए विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें शीर्ष स्थान पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी है जो पिछले 12 वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर कायम है।

इसे भी पढ़िए :  पहले भी गुपचुप तरीके से होते रहे हैं सर्जिकल स्ट्राइक

पांच बार शीर्ष पर रहा कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दूसरे स्थान पर है, जबकि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है।