पीएम नरेंद्र मोदी पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जोरदार हमला किया है और कहा है कि ये सरकार सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए है। लालू ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए लगातार पांच ट्वीट किए हैं। लालू ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ” लालू ने ट्वीट किया, “मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।” अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “देश में फंसीवाद दस्तक दे चूका है। संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।”
लालू ने कहा कि जो कोई इस सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है उसे ये गिरफ्तार करवा देते हैं। साथ ही उन्होने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी शासन में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं।
देखिये लालू द्वारा किए गए ट्विट्स
मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
ढाई साल में इतनी पतली हालत होगी,खुद इन्होंने दुर्दांत सपने में नहीं सोचा होगा.हेडलाइंस व मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
देश में फासीवाद दस्तक दे चूका है।संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और बैन किया जा रहा है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
अभिव्यक्ति व गैरसरकारी संस्थाओं की आजादी को जिसने भी कुचलने का प्रयास किया उनको न्यायप्रिय जनता ने क्या सबक सिखाया,इनको भूलना नही चाहिए।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016
संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है केंद्र सरकार।लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने केकारण गिरफ्तार किया जा रहा है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016