1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सलेम समेत इन 7 दोषियों पर टाडा अदालत आज सुनाएगी फैसला

0
अबू सलेम
फाइल फोटो

12 मार्च, 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में 10 साल पहले जिन 100 लोगों को दोषी करार दिया गया था, उनमें अभिनेता संजय दत्त भी थे। हालांकि, संजय दत्त से जुड़े केस में जिस अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का नाम आया था, उसके अलावा सात लोगों पर टाडा अदालत शुक्रवार को फैसला सुनाने वाली है।

 

इन दोषियों में सलेम के अलावा मुस्तफा डोसा, ताहिर मर्चेंट, अब्दुल कय्यूम, करीमुल्ला शेख, रियाज सिद्दीकी और अब्दुल रशीद खान शामिल हैं। अदालत ने कुछ दिनों पहले ही इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। बम धमाके के दोषी मुस्तफा डोसा को साल 2004 में यूएई से गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी को बड़ा झटका: केंद्र के पशु बिक्री बैन फैसले पर HC ने 4 हफ़्तों के लिए लगाई रोक

 

साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम और उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हुआ था। अन्य पांचों आरोपियों को भी दुबई से भारत लाया गया था। बहरहाल इन धमाकों के पीड़ित परिवारों को शुक्रवार को सुनाए जाने वाले फैसले का बेसब्री से इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  1993 मुंबई ब्लास्ट: अबू सलेम दोषी करार, कोर्ट ने माना मुख्य साजिशकर्ता, 1 आरोपी अब्दुल कय्युम बरी

 
12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। बम धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बताया जाता है कि धमाकों में 27 करोड़ रुपये संपत्ति नष्ट हुई थी। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पहली बार इस फिल्म में संजय दत्त और रानी मुखर्जी साथ आएंगे नजर

 

 

साल 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई। इसी मामले में याकूब मेमन को 2015 में फांसी हुई थी। ब्लास्ट से जुड़े एक अन्य मामले में ही फिल्म अभिनेता संजय दत्त अवैध हथियार रखने के दोषी पाए गए और उन्हें टाडा कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी वहीं ब्लास्ट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार है।