शिवसेना ने पीएम मोदी का उड़ाया मजाक, कहा- यूपीए की योजनाओं को लागू कर लूट रहे वाहवाही

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पार्टी ने कहा कि किसानों के लिए घोषित योजनाओं में भी गड़बड़ है। उसने जानना चाहा, ‘भारतीय रिजर्व बैंक जिला सहकारी बैंकों में जमा चलन से बाहर हुए नोटों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। ऐसे में यह वित्तिय नुकसान उन बैंकों को उठाना होगा। अब प्रधानमंत्री ने घोषणा किया है कि कृषि ऋण का बोझ सरकार उठाएगी। सवाल यह है कि यह बैंक इतने भारी बोझ को कैसे उठा सकेंगे।’ शिवसेना ने कहा, ‘लोगों को जो दिक्कतें आ रही हैं, वह कब तक खत्म होंगी इसपर वे प्रधानमंत्री से एक ठोस उत्तर चाहते थे। लेकिन, संभवत: प्रधानमंत्री के पास स्वयं इसका उत्तर नहीं है। साथ ही प्रधानमंत्री के पास ठोस आंकड़े भी नहीं हैं कि नोटबंदी के बाद कितना काला धन बरामद हुआ है।’

इसे भी पढ़िए :  ‘काबिल’ और ‘रईस’ की लड़ाई में कूदे बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, ट्वीट से मचा बवाल
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse