इस साल दो नए कॉमेडी शो ला रहे हैं कपिल शर्मा

0
कमीडियन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कमीडियन कपिल शर्मा ने नए साल की शुरुवात एक धामाकेदार ट्वीट के साथ की है। कपिल शर्मा और ट्वीट की बात पर चौंकिए नहीं, इस बार कपिल ने कोई शिकायती ट्वीट नहीं बल्कि अपने चाहने वालों को बताया है कि साल की शुरुवात हो चुकी है और इस साल वह अपने प्रोडक्शन की ओर से दो और नए-नवेले शो लॉन्च करेंगे। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘इस साल की पहली खबर, ‘K9′ दो नए कॉमिडी शोज प्रड्यूज कर रहा है। उम्मीद है आपको पसंद आएगा, खुश रहें।’

इसे भी पढ़िए :  नन सोफिया हयात का यू-टर्न, एक बार फिर कैमरे पर उतारे कपड़े

‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर खबर आई थी कि इस शो को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन चैनल वालों ने कपिल के शो को मिल रही टीआरपी को ध्यान में रखते हुए इसे जारी रखने का निर्णय लिया है। वैसे खबर है कि कपिल के चल रहे शो को जारी रखने के लिए चैनल वालों ने कपिल की फीस बढ़ा दी है। अब कपिल को चाहने वाले उन्हें जल्द ही तीन अलग-अलग शोज में देखेंगे। कपिल काफी समय से अपने प्रॉडक्शन हाउस का विस्तार कर अलग-अलग शो बनाने की तैयारी कर रहें थे।

इसे भी पढ़िए :  मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से मुआवज़े में मांगी इतनी बड़ी रकम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse