दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरकर, कार छोड़ बस से गए सिंगापुर के पीएम

0
सिंगापुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

5 दिवसीय यात्रा पर आए सिंगापुर के पीएम ली सनी लूंग ने दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद वीआईपी काफिले की गाड़ी के बजाय बस से यात्रा की। ली सीन लूंग पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं, प्लेन से उतरकर उन्होने वीआईपी काफिले की कार नहीं पकड़ी, होटल तक जाने के लिए वहीं पर खड़ी चार्टर्ड बस लेकर होटल तक गए।

इसे भी पढ़िए :  पाक और सलमान पर जमकर बरसे साक्षी महाराज, देखें वीडियो

ली राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात करेंगे और भारत में रह रहे सिंगापुर के नागरिकों द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी, इस दौरान वह सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी एवं अन्य नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। भारत के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग और सिंगापुर के बौद्धिक संपदा कार्यालय के बीच औद्योगिक संपदा में सहयोग के लिए दोनों नेता कल एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने के साक्षी भी बनेंगे। ली 5-6 अक्तूबर को राजस्थान के उदयपुर की यात्रा पर रहेंगे। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनसे मुलाकात करेंगी और उनके लिए भोज आयोजित करेंगी।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल हाईवे पर 15 दिसंबर तक चलेंगे पुराने 500 के नोट

अगले पेज पर देखिये ली सनी लूंग का दिल्ली एयरपोर्ट पर यह वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse