3 लाख से ज्यादा कैश ट्रांजेक्शन गैरकानूनी: एसआईटी

0

काले धन  पर गठित एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी पांचवीं रिपोर्ट जमा कर दिया है। एसआईटी ने इस रिपोर्ट में कई सिफारिशें की हैं। इसमें से सबसे प्रमुख सिफारिश यह है कि सिर्फ 3 लाख तक का लेन देन ही कैश में किया जाए। इससे ऊपर का कोई भी लेन देन गैरकानूनी घोषित करने की सिफारिश एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में की है।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

 

एसआईटी ने काला धन रोकने के लिए घर में कैश रखने की सीमा भी 15 लाख रूपए कर दिए जाने की सिफारिश इस रिपोर्ट में की है। एसआईटी ने आगे कहा कि अगर किसी कारण से किसी व्यक्ति के लिए 15 लाख का सीमा से ज्यादा कैश रखना है तो उसके लिए आयकर विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़िए :  भीड़ की हिंसा पर बोले PM मोदी- गौरक्षा के नाम पर लोगों को मारना गलत, अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा