दफ्तर रेनोवेशन पर स्मृति ईरानी ने खर्च कर डाले 1.16 करोड़

0
दफ्तर रेनोवेशन

मोदी सरकार के 23 मंत्रियों ने दफ्तर रेनोवेशन में करीब 3.5 करोड़ रूपये खर्च किए। वहीं कुछ मंत्री ऐसे भी है जिन्होंने एक रूपया भी खर्च नहीं किया। ईटी की ओर से आरटीआई के जरिए पूछे गए सवालों में पता चला कि 23 मंत्रियों ने मोदी सरकार के पहले दो सालों में ऑफिस रेनोवेशन पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए। जिसमें प्रीमियम वॉश बेसिन से लेकर डिजाइनर ग्लास पार्टिशन और वुडेन फ्लोरिंग तक शामिल हैं। ज्यादा खर्च करने वालों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चैधरी वीरेंद्र सिंह, राज्यवर्द्धन राठौड़, उपेंद्र कुशवाह, जेपी नड्डा, सांवरलाल जाट और जितेंद्र सिंह आदि शामिल हैं। वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली जैसे मंत्रियों ने अपने दफ्तर के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं किया।

इसे भी पढ़िए :  एक क्लिक में पढ़े पीएम मोदी का पूरा भाषण

आरटीआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब मानव संसाधन विकास मंत्री थीं तब उनके अधिनस्थ मंत्रियों ने दफ्तर के लिए 1.16 करोड़ रूपए खर्च कर दिए थे। स्मृति के कार्यालय के लिए 70 लाख रूपए और दो राज्य मंत्रियों के कार्यालयों के लिए 40 लाख रूपए का खर्च आया था। दूसरी ओर चैधरी वीरेंद्र सिंह ने जो फ्लोरिंग व छत के लिए 70 लाख रूपए का खर्च आया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मॉड्युलर फर्नीचर के लिए 10.60 लाख रूपए का खर्च कर डाला।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी में कैसा गणतंत्र?- शिवसेना