साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण आज

0

साल 2017 का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण आज दिखाई देगा। ये पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरु होगा और रात में 2.34 मिनट पर खत्म होगा। भारत में इस दौरान रात रहेगी तो यहां पर कहीं भी सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि बताया जा रहा है कि यह सूर्यग्रहण साल 2017 का दूसरा बड़ा ग्रहण है।

इसे भी पढ़िए :  एनडीटीवी के बैन पर कई पत्रकारों ने जताया विरोध

इससे पहले साल का पहला सूर्यग्रहण 26 फरवरी को लगा था और दो हफ्ते पहले यानि 7 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण था।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार वीजा मामला: चीन ने भारत को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नासा की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। नासा सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण करेगा।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना का बीजेपी पर हमला, कहा हम पीठ में छुरा घोंपने वालों की औलाद नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने 12 जगहों से सूर्य ग्रहण को कवर करने की योजना बनाई है। वहीं नासा इसे रिसर्च प्लेन, गुब्बारों और सैटेलाइट से भी कवर करेगा।

 

Click here to read more>>
Source: india tv