सोनिया गांधी को बुखार, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0
सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह दो दिन बाद काम पर लौट जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  फैन ने इरफान पठान को दी बेटे का नाम दाउद या याकूब न रखने की सलाह,पढ़िए इरफ़ान ने क्या दिया जवाब

सूत्रों के अनुसार सोनिया मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल में चेकअप कराने गई थी, जहां सावधानी बरतते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोनिया को सोमवार रात को ही अस्पताल में भर्ती किया गया।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

पिछले तीन माह में दूसरी बार सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इससे पहले उन्हें अगस्त माह में बुखार की शिकायत के बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 अगस्त को वाराणसी में रोड शो करने के दौरान सोनिया गांधी के कंधे में भी चोट लग गई थी।

इसे भी पढ़िए :  कई संगठन और लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का किया था विरोध: सोनिया गांधी