मालेगांव ब्लास्ट के मुख्य आरोपी कर्नल पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा को 25 अप्रैल को इस केस में जमानत मिल चुकी है। 29 सितंबर 2008 में ब्लास्ट के इस मामले में 6 लोगों मौत हुई थी और 100 लोग घायल हुए थे। कर्नल पुरोहित करीब 9 साल से जेल में बंद थे। कर्नल पुरोहित को बम सप्लाई करने का दोषी पाया गया था।
बता दें कि बता दें कि लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित पर आतंक और हत्या के साजिश का आरोप लगाया गया था। वो पहले सैन्य अधिकारी हैं, जिसके खिलाफ आतंकी कृत्य के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुरोहित पर सेना से 60 किलो आरडीएक्स चोरी करने का आरोप लगाया गया था, इनमें से कुछ मालेगांव विस्फोट में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया था। उन पर अभिनव भारत जैसे हिंदू उग्रवादी समूहों को धन और प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया गया था।