सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए थे लश्कर के 20 आतंकी – पढ़िए रिपोर्ट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सूत्रों ने कहा कि रेडियो बातचीत से संकेत मिलता है कि मारे गए आतंकवादियों को नीलम घाटी में सामूहिक रूप से दफनाया गया। पुंछ के सामने बलनोई क्षेत्र स्थित आतंकी ठिकानों को भी इसी तरह के भीषण प्रहार का सामना करना पडा । सूत्रों ने बताया कि इस सेक्टर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान की 8 नार्दर्न लाइट इन्फेंटरी के दो जवान भी मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  हार्ट ऑफ एशिया आज से शुरू, पीएम करेंगे सम्मेलन की अगुआई, पाक विदेशमंत्री भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे पंजाब

बता दें कि पाकिस्तान, भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की बात को लगातार खारिज कर रहा है। पाक ने सिर्फ यह स्वीकार किया है कि सीमा पार से हुई गोलीबारी में उसके दो सैनिक मारे गए हैं लेकिन खुफिया रिपोर्ट्स और कुछ चश्मदीदों के बयान से पाकिस्तान का झूठ पकड़ा जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बाजी मार सकता है ये नया चेहरा...पढ़ें- इस नाम में क्या है खास बात?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse