सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए थे लश्कर के 20 आतंकी – पढ़िए रिपोर्ट

0
सर्जिकल स्ट्राइक
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बारामूला/नई दिल्ली :भारतीय सेना की ओर से एलओसी (LoC) पार कर के की गई सर्जिकल स्ट्राइक में सबसे ज्यादा नुकसान आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को हुआ है। खुफिया एजेंसियों को मिले रेडियो इंटरसेप्ट्स के जरिए पता चला है कि लश्कर-ए-तैयबा के करीब 20 आतंकी भारत की कार्रवाई में मारे गए। पाकिस्तानी अधिकारियों की आपस में हुई बीतचीत के आधार पर जो रिपोर्ट तैयार की गई है, उसके मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुदनियाल आतंकी शिविर में लश्कर-ए-तैयबा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़िए :  सोमनाथ भारती ने अपने पालतू कुत्ते को जान से मारने का लगाया आरोप

सूत्रों ने बताया कि आतंकियों को भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद नहीं थी और इसलिए वे चकित रह गए। रिपोर्ट के मुताबिक जब भारतीय सैनिकों ने इन आतंकवादियों को मारना शुरु किया तो वे पाकिस्तानी चौकी की तरफ भागते देखे गए। सूत्रों के मुताबिक, सुबह होते ही वहां पाकिस्तानी सेना के वाहनों की भारी हलचल दिखी और सभी शवों को वहां से हटाकर किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया।
अगले पेज पर पढ़िए- मारे गए आतंकियों को कहां दफ़नाया गया

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर: पोस्टर लगाकर लड़कियों को धमकी, ‘स्कूटी मत चलाना वरना जला देंगे’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse