फिर फूटा स्वामी बम, चिदम्बरम के 21 गुप्त खातों की जानकारी की सार्वजनिक, कार्यवाई ना करने पर वित्त मंत्रालय पर भी भड़कें

0
स्वामी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी का दावा है कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और उनकी कंपनियों के विदेशी बैंकों में 21 खाते ऐसे हैं जिनकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दी गई है। स्वामी ने वित्त मंत्रालय पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग की। एक प्रेस नोट में उन्होंने वित्त मंत्रालय और इनकम टैक्स अधिकारियों पर कार्ति चिदंबरम के बारे में जानकारी दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। स्वामी जांच को सही अंजाम नहीं देने का हवाला देकर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भी बरसे।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल के बाद HC ने अब बीजेपी को दिया झटका,गुजरात में अगड़ी जातियों के आरक्षण पर लगाई रोक

बीजेपी नेता ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘हैरत की बात है कि कार्ति चिदंबरम और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों के 21 अघोषित विदेशी खातों की जानकारी मुहैया कराने के बावजूद सीबीआई और ईडी कार्ति के खिलाफ कार्यवाही को सही अंजाम तक पहुंचाने में असफल रहे। तीन बार तलब करने पर भी कार्ति ईडी के सामने पेश नहीं हुए।’

इसे भी पढ़िए :  पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा फ्लॉप साबित हुई नोटबंदी

स्वामी का आरोप है कि ‘वित्त मंत्रालय में बैठे चिदंबरम के मित्रों’ के दबाव में इनकम टैक्स डिर्पाटमेंट ने मामले में कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा, ‘इनकम टैक्स अधिकारियों को कार्ति चिदंबरम और भारत में उनकी पैरंट कंपनियों की ओर से इन विदेशी खातों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। ये अकाउंट्स कई विदेशी बैंकों के हैं- मसलन, मोनको के बार्कलेज बैंक, यूके के मेट्रो और एचएसबीसी बैंक, सिंगापुर के स्टैंडर्ड चार्टर्ड और ओसीबीसी बैंक, स्विट्जरलैंड के यूबीएस बैंक आदि।’

आगे कहा गया है, ‘इन सबसे ऐसा लगता है कि मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नजरअंदाज किए जा रहे ऐसे मामलों में हर बार प्रधानमंत्री की दखल की मांग करनी पड़ेगी। देश को पता है कि वित्त मंत्रालय के समर्थन के अभाव में नोटबंदी की शानदार पहल पूर्ण वांछित परिणाम नहीं दे सकी।’

इसे भी पढ़िए :  आज तक का स्टिंग ऑपरेशन बना बीजेपी का हथियार, संसद में विपक्ष के खिलाफ हल्ला बोल, सदन स्थगित

अगले पेज पर पढ़िए- स्वामी के आरोप पर चिदम्बरम ने क्या दिया जवाब

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse