मोदी ने अखिलेश पर उठाए सवाल, पूछा ‘काम बोलता है तो HC क्यों बोलता है ?’

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इलाहाबाद : इलाहाबाद के फूलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर एसपी-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने यूपी को विकास के सभी मांपदंडों में पिछड़ा बताते हुए गुंडागर्दी में नंबर वन बताया। पीएम ने अखिलेश सरकार को घेरते हुए कहा, ‘मैंने ऐसी सरकार कभी नहीं देखी, जो जनता के प्रति जिम्मेवार ना हो, नीयत साफ ना हो। अखिलेश जी यदि आपका काम बोलता होता तो इलाहाबाद हाई कोर्ट को क्यों बोलना पड़ता? आए दिन कोर्ट जो कहता है उससे पता चलता है कि आपका काम बोलता है कि कारनामा। हिंदुस्तान में ऐसी कोई दूसरी सरकार नहीं जिसे हर सप्ताह कोर्ट से डांट पड़ती हो।’ पीएम ने एसपी-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो कहते थे कि 27 साल यूपी बेहाल, वे यूपी को बेहाल करने वालों से मिल गए।

इसे भी पढ़िए :  फिर दिखी मुलायम के कुनबे में कलह, अखिलेश का सामना करने से बचे शिवपाल

मोदी ने यह भी दावा किया कि तीसरे चरण के बाद सिर्फ बीजेपी सरकार बनाने के आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘जो लोग दोबारा सत्ता में आने की बातें करते थे वे तीनों दल तीन चरण के बाद इस रणनीति में लगे हैं कि इज्जत बच जाए इतनी सीटें कैसे लाएं। वो इज्जत बाचने के लिए लड़ रहे हैं और हम उत्तर प्रदेश बदलने के लिए लड़ रहे हैं।’ पीएम ने दावा किया कि यूपी में परिवर्तन की आंधी चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  सपा से अलग नई पार्टी बनाएंगे अखिलेश, नाम और चुनाव चिन्ह का आज होगा ऐलान?

पीएम ने यूपी के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘कानून व्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, बिजली शौचालय सभी मामले में उत्तर प्रदेश का नाम आखिरी में आता है। विकास का कोई ऐसा मापदंड नहीं है जिसमें यूपी पहले नंबर पर हो। एक नंबर अपराधिकरण, अत्याचार, भाई-भतीजावाद, मेरे-तेरे में है। आप हमें पांच साल के लिए मौका दीजिए, आप देखाना हम स्थिति बदल देते हैं कि नहीं।’

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल बोले- सीएम से मेरा कोई लेना-देना नहीं, पिता का सम्मान करें अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse