मोदी ने अखिलेश पर उठाए सवाल, पूछा ‘काम बोलता है तो HC क्यों बोलता है ?’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

किसान को सिंचाई, बालक को पढ़ाई, युवाओं को कमाई और बुजुर्गों को दवाई की जरूरत का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘आज कोई बीमार हो जाए तो पूरे परिवार का बजट बिगड़ जाता है। दवाइयां इतनी महंगी थीं। मैंने 700 दवाइयों की कीमत बहुत कम करा दी। 30 हजार की दवा 3 हजार में और 80 रुपये की गोली 7 रुपये में। हमने पिछले सप्ताह फरमान दिया कि 45 हजार का छल्ला 7 हजार में देना पड़ेगा और सवा लाख वाला 25-27 हजार रुपये में बेचना पड़ेगा।’

इसे भी पढ़िए :  एक्शन में योगी सरकार: एक्सटेंशन पाकर जमे 60 वरिष्ठ अधिकारियों को दिखाया गया बाहर रास्ता

प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की का भी जिक्र किया और दावा किया कि केंद्र सराकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ती रहेगी। उन्होंने यूपी में सरकार बनने पर छोटे किसानों का कर्ज माफी और जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लिए टास्क फोर्स बनाने की बात दोहराई। उन्होंने 1 करोड़ 80 लाख घरों में एलपीजी कनेक्शन देने और 4 करोड़ घरों में शैचालय बनाने जैसी उपल्ब्धियां गिनाईं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनीं तो किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सरकार ‘सबका साथ सबका विकास करेगी’ करेगी।

इसे भी पढ़िए :  भीड़ की हिंसा पर बोले PM मोदी- गौरक्षा के नाम पर लोगों को मारना गलत, अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse